Events and Activities Details
Event image

College level Events celebration- "HAR GHAR TIRANGA" -08 August 2022


Posted on 08/08/2022

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु रेड रिबन क्लब, एनसीसी एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वधान में प्राचार्या डॉ निर्मल अत्री की अध्यक्षता में नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल की प्राचार्या डॉक्टर सरिता कुमार मुख्य अतिथि रही। इस कार्यक्रम की इंचार्ज डॉ डिंपल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत होने बाली सभी गतिविधियों की जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव महाविद्यालय में 2 अगस्त 2022 तिरंगा के डिजाइनर पिंगली वेंकैया जी के जन्म दिवस से आरंभ हुआ है। इन गतिविधियों से सभी छात्राओं में हमारी आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों के प्रति आदर सम्मान बढ़ेगा।